फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अवैध बिक्री के लिए लाई गई 800 क्विंटल सरसों मार्केट कमेटी टीम ने पकड़ी, 74,595 रुपये राजस्व वसूला

Wed, 09 Apr 2025 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सकलूसिव
विज्ञापन

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::

फोटो: 13
अनाज मंडी में लगी सरसों की ढेरी। संवाद
::::::::::::::::::
सांवड़ गांव और दादरी-चिड़िया रोड से मार्केट कमेटी की टीम ने पकड़े चार वाहन, मार्केट फीस वसूलने के साथ जुर्माना भी ठोका
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। खरीद सीजन के दौरान मंडी में सरसों की अवैध बिक्री के प्रयास किए जा रहे हैं। मार्केट कमेटी टीम की ओर से पिछले एक सप्ताह में की गई कार्रवाई इसकी बानगी है। इस समय अवधि में टीम ने 800 क्विंटल सरसों से लदे चार वाहन पकड़े हैं। मार्केट फीस व जुर्माना के रूप में 74,595 रुपये का राजस्व वसूल किया गया है।
मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि टीम समय -समय पर मंडी में बिना दस्तावेज के प्रवेश करने वाले हर वाहन पर कड़ी नजर रखे हुए है। किसान किसी के बहकावे में न आकर पूरे दस्तावेज के साथ मंडी पहुंचकर स्वयं अपनी फसल बेचें।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में चिड़िया रोड पर बिना दस्तावेज के अवैध रूप से सरसों बेचने के लिए घूम रहे 4 वाहनों को कब्जे में लिया गया। इनके चालक लदी सरसों संबंधी कोई भी दस्तावेज टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके अलावा, गांव सांवड़ के पास से भी सरसों का अवैध स्टॉक पकड़ा गया। इन सभी मामलों में कार्रवाई करते हुए मार्केट कमेटी टीम ने मार्केट फीस व जुर्माना के तौर पर 74,545 रुपये राजस्व वसूल किया है।

- ऐसे वसूला गया राजस्व
मार्केट कमेटी की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान चार वाहन पकड़े गए। सरसों के अवैध स्टॉक पर 46,695 रुपये मार्केट कमेटी फीस ली गई जबकि 27,900 रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई।
विज्ञापन

- तेल मिलों का भी जांचा जाएगा सरसों का स्टॉक
मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि कर्मचारी मुख्य सड़कों पर घूमने वाले सरसों से भरे वाहनों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। इसके अलावा, ऑयल मिलों में जाकर भी सरसों का रिकॉर्ड व स्टॉक जांचा जा रहा है। विशेष अभियान चलाकर चेकिंग की कार्रवाई और तेज की जाएगी।
वर्सन:
हमारी टीम ने पिछले एक सप्ताह में सरसों की अवैध बिक्री के लिए सड़कों से चार वाहन पकड़े हैं। नियमानुसार इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
-विजय कुमार, सचिव मार्केट कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें