फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: घना कोहरा...हादसों का कारण बन सकते हैं अवैध कट

Mon, 18 Nov 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बस स्टैंड रोड पर बने अवैध कट से गुजरते राहगीर। संवाद
विज्ञापन
- रोहतक रोड रेलवे फाटक से लोहारू चौक तक फोरलेन के बीच बने हैं 109 अवैध कट, 27 वैध यूटर्न पर नहीं लगवाईं सांकेतिक पट्टियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के मुख्य मार्गों पर डिवाइडरों के बीच बने अवैध कट व बेसहारा पशु वाहन चालकों के लिए हादसों के सबब बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क के बीच उखाड़ी गई लोहे की रेलिंग को लगवाने व अवैध कटों को बंद करवाने की मांग की है।
मौसम में आए बदलाव के कारण कोहरा जनजीवन प्रभावित कर रहा है। वहीं, शहर के रोहतक रेलवे फाटक से लोहारू चौक तक बनी फोरलेन सड़क पर भी हादसों का खतरा है। लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क के बीच बने डिवाइडर से लोहे की रेलिंग उखाड़कर लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार रास्ते बना लिए हैं। लंबा समय गुजर जाने के बाद भी संबंधित विभाग यूटर्न पॉइंटों के बीच यातायात सांकेतिक सफेद पट्टी नहीं लगवा पाया है। मुख्य बाजार की सड़क के बीच बने अवैध कटों से लोगों का अवागमन बना रहता है। कई बार बेसहारा पशु भी अचानक कटाें से आ जाते हैं। कई बार कटों के बीच में ही बैठे रहते हैं। उस दौरान वाहन चालकों के लिए वाहन नियंत्रित करना कठिन हो जाता है।
विज्ञापन

एक किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क के बीच बने हैं 26 अवैध कट
रोहतक रेलवे फाटक से भगवान परशुराम चौक तक बने एक किलोमीटर लंबी फोरलेन के साथ बैंक, सदर थाना, महिला थाना, एसपी निवास व जिला उपायुक्त निवास बने हुए हैं। इस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन 15 हजार वाहनों का अवागमन होता है। लेकिन, एक किलोमीटर लंबी सड़क के बीच 26 अवैध कट बना लिए गए हैं। प्रतिदिन राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर इन कटों से दूसरी लेन तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में अचानक किसी वाहन की चपेट में आने की आशंका रहती है।
परशुराम चौक से लोहारू चौक तक बने हैं 83 अवैध कट
भगवान परशुराम चौक से लोहारू चौक तक जाने वाली दो किलोमीटर लंबी फोरलेन के बीच लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार 83 अवैध कट बनाए हुए हैं। इसके अलावा, पीडब्ल्यूडी ने भी लोगों की सुविधा के लिए 9 वैध यूटर्न पॉइंट बनाए हैं। लोग खरीदारी करने के बाद दूसरी तरफ जाने के लिए इन अवैध कटों से गुजरते हैं।
वैध यूटर्न के बीच भी नहीं लगाई गईं सांकेतिक पट्टियां
लगभग तीन किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क के बीच पीडब्ल्यूडी ने रोहतक रेलवे फाटक से परशुराम चौक तक 9 वैध यूटर्न बनाए हुए हैं, वहीं, परशुराम चौक से लोहारू चौक तक 19 यू टर्न बने हैं। लेकिन, संबंधित विभाग ने अब तक किसी भी यूटर्न पर वाहन चालकों के लिए सांकेतिक पट्टियां नहीं लगाई हैं।
समाज सेवी बोले : समय से पहले करवाना चाहिए था काम
जिला व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश पांडवानियां, उपप्रधान संदीप फोगाट, समाज सेवी बलराम गुप्ता, जय भगवान मस्ताना, मुकेश जैन आदि ने कहा कि शहर के बीच केवल एक ही फोरलेन है। फोरलेन के दोनों तरफ सार्वजनिक कार्यालयों के अलावा मुख्य बाजार भी जुड़ा हुआ है। पीडब्ल्यूडी फोरलेन के बीच उखाड़ी गईं लोहे की रेलिंग नहीं लगा रहा है।
विज्ञापन

वर्सन:
हमने डिवाइडरों के बीच लोहे की रेलिंग लगवाने का एस्टीमेट बनाया हुआ है। जल्द ही उखाड़ी गईं रेलिंग की जगह की भरपाई शुरू करवा दी जाएगी। सांकेतिक सफेद पट्टियां भी लगवाई जाएंगी।
-कृष्ण कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
फोटो-15
रोहतक रोड स्थित फोरलेन के पर बने अवैध कट से गुजरती महिला। संवाद
फोटो-16
बस स्टैंड रोड पर बने अवैध कट से गुजरते राहगीर। संवाद
फोटो-17
पंजाब नेशनल बैंक के सामने बने यूटर्न से गायब सांकेतिक पट्टियां। संवाद
फोटो-18
बस स्टैंड के पास फोरलेन के बीच डिवाइडर से उखाड़ी गई रेलिंग। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें