फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देश: तीन बार से ज्यादा थाने में न बुलाई जाए महिला, चौथी बार पुलिस जाए घर

Thu, 11 Jul 2024 01:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने बुधवार को दादरी महिला थाने का निरीक्षण किया। व्यवस्था से संतुष्ट पर मीडिया को कवरेज करने से रोकने पर वह नाराज हुईं।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान डीएसपी नरेंद्र से बातचीत करतीं हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन बार से ज्यादा किसी महिला को थाने नहीं बुलाया जा सकता है। अगर महिला तीन बार थाने आ जाती है और उसके बाद भी बातचीत की जरूरत पड़े तो पुलिस उसके घर पहुंचेगी। ये निर्देश बुधवार को दादरी महिला थाने का निरीक्षण करने पहुंचीं हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने दिए। यह भी कहा कि अगर कोई महिला लिखना नहीं जानती है तो एसएचओ उसकी शिकायत लिखेंगे।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर 1:15 बजे हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल महिला थाने पहुंचीं। उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण कर केसों से संंबंधित फाइलों की जानकारी ली। मीडियाकर्मी जब महिला थाने कवरेज करने पहुंचे तो गेट पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने एसएचओ का निर्देश बताकर उन्हें रोक दिया।

यह मामला उपाध्यक्ष के संज्ञान में आया तो उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति पहली बार देखी है। उन्होंने इस संबंध में डीसी मनदीप कौर से भी बातचीत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का मकसद महिलाओं में जागरूकता लाना है। मीडिया यह काम बखूबी करता है। ऐसे में कवरेज करने से रोकना सही नहीं है।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष ने महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंचीं शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनीं। थाना प्रबंधक को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने और निरीक्षण के दौरान मिलीं कमियों को दुरुस्त करने के लिए निर्देश किया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें