फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जल निकासी में तेजी लाने के निर्देश

Sat, 06 Sep 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बौंदकलां क्षेत्र में अधिकारियों के साथ नहर का जायजा लेने पहुंचे विधायक सुनील सांगवान। स्रोत: वि
विज्ञापन
बौंदकलां। दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि किसी भी सूरत में जलभराव नहीं होने दिया जाएगा। खेतों व आबादी क्षेत्रों से पानी की निकासी करवाई जा रही है। विधायक ने निर्देश दिए कि जल निकासी में अधिकारी तेजी लाएं ताकि समस्या से निजात मिल सके। विधायक ने शुक्रवार को बौंदकलां के रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ जलभराव से निपटने को लेकर मंथन किया। विधायक ने अधिकारियों के साथ खैरड़ी हेड सहित कई नहरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि नहरों में क्षमता से अधिक पानी नहीं छोड़ा जाए और खेतों से पानी को मोटरों के माध्यम से निकलवाया जाए। विधायक ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या के बारे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार गंभीर है।

किसानों को खराब फसलों का मिलेगा मुआवजा

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिला में फसलों के खराबे के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया है। किसानों की फसलों का उचित मुआवजा दिया जाएगा। इस दौरान किसानों ने विधायक के समक्ष खेतों में जलभराव और नहरों में क्षमता से अधिक पानी छोड़ने की समस्या बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें