फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीवर लाइन डालने के कार्य का निरीक्षण

Mon, 01 Apr 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। समसपुर टी-प्वाइंट के पास सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने शनिवार को पार्षदों के साथ मौके पर जाकर तैयारी का जायजा लिया। चेयरमैन ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति जानी।
विज्ञापन

चेयरमैन सैनी ने कहा कि हर राजकीय योजना के पूरा होने से उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को समस्याओं से निजात मिलती है और भविष्य में उन योजनाओं का लाभ भी लंबे समय तक मिलता है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद और प्रशासन मिलकर शहर से दूषित जल निकासी करा इस समस्या का स्थायी समाधान कर रहे हैं। लोगों को लंबे समय तक इन परियोजनाओं का फायदा मिलेगा। इस मौके पर पार्षद कुलदीप, विनोद वाल्मीकि, प्रतिनिधि जतिन फौगाट, जनस्वास्थ्य विभाग के जेई बृजेश जावला आदि मौजूद रहे।


एसडीएम ने लिया मेगा पेयजल परियोजना का जायजा

बाढड़ा। एसडीएम सुरेश कुमार दलाल ने गांव निमड़ बडेसरा में मेगा पेयजल प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने जलघर में नहरी पानी की आपूर्ति का जायजा लिया। एसडीएम ने भूमिगत जलस्तर से जूझ रहे क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल प्रोजेक्ट को सराहनीय बताया।
विज्ञापन

उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छ जलापूर्ति पर ध्यान देने के लिए कहा। एसडीएम सुरेश ने यहां प्राकृतिक संपदा का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने टैंकों में पानी की भंडारण क्षमता की भी जानकारी ली। पहले इस क्षेत्र के लोग केवल भूमिगत जल पर ही निर्भर थे। अब 200 करोड़ रुपये से गांव निमड़ बडेसरा प्रोजेक्ट पूरा हो गया है जिससे लोगों को मीठा पानी उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें