फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी हलके में पहुंची इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा : पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला बोले- अंग्रेजी हुकूमत की तरह सरकार के खिलाफ एकता बनाकर करना होगा प्रदर्शन

Mon, 10 Apr 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिस प्रकार अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ देश एकजुट हुआ और आंदोलन की लड़ाई लड़ी, ठीक वैसे ही मौजूदा सरकार के खिलाफ एकता का प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। यह बात इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने दादरी हलके के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। वो इनेलो की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा के 43वें दिन दादरी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे।
इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि इनेलो ने कभी भी गठबंधन से परहेज नहीं किया, लेकिन भाजपा से जब इनेलो ने गठबंधन किया तो भाजपा ने उनके साथ फरेब किया। भाजपा सिर्फ स्वार्थी लोगों की पार्टी है और इस पार्टी में शामिल हर कोई पूंजीपतियों के लिए ही काम करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार बनाते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि सरकार आने पर देश के किसानों की आय को दोगुना की जाएगी, लेकिन हैरानी की बात है कि इस सरकार में किसानों को हक अधिकार के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी और आज उसी शासन में देश व प्रदेश का किसान कर्जदार हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसान की स्थिति और भी बदतर हो रही है। प्रदेश के किसानों की उपज मौसम की भेंट चढ़ गई और किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा। दूसरी ओर सरकार सिर्फ लीपापोती करने में ही जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि किसान कर्जदार हो रहा है और सरकार मूकदर्शक बन कर बर्बादी का मंजर देख रही है।
विज्ञापन

- इन्होंने ज्वाइन की इनेलो
दादरी हलके में आयोजित कार्यक्रम में जगाधारी विधानसभा क्षेत्र से पार्षद रामेश्वर भारद्वाज, यमुनानगर से पूर्व पार्षद रामशंकर राय, यमुनानगर के वार्ड 11 से पार्षद दीपक महतो, भाजपा यमुनानगर के पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. विनोद मिश्रा, राजेश गुप्ता व आरपी सिंह ने इनेलो पार्टी में आस्था जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें