फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राजकीय स्कूल के खेल मैदान में मिला नवजात का सिर

Fri, 06 Sep 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद हड़ौदी गांव पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम, कब्जे में लिया सिर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बाढड़ा। हड़ौदी राजकीय स्कूल के खेल मैदान में वीरवार शाम एक नवजात का सिर मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बाढड़ा थाना पुलिस टीम ने सिर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अंदेशा है कि बच्चे का सिर खेल मैदान में बुधवार रात फेंका गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरवार शाम सूचना मिली कि हड़ौदी गांव स्थित राजकीय स्कूल मैदान में एक नवजात का सिर मिला है। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर बरामद शव की जांच की।
विज्ञापन

दूसरी ओर खेल मैदान में बच्चे का सिर मिलने की सूचना पाकर काफी संख्या में ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों की मानें तो बुधवार शाम गांव के युवा यहां अभ्यास करके गए थे। उस दौरान सिर यहां नहीं था। बारिश के चलते वीरवार सुबह युवा खेल मैदान में नहीं पहुंचे। शाम को जब वे यहां आए तो उन्हें नवजात का सिर मिला। इसके बाद युवाओं ने ग्रामीणों को सूचित किया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

एसआई सुरेंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम हड़ौदी राजकीय स्कूल के खेल मैदान में पहुंच गई थी। बच्चे का केवल सिर ही मिला है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
फोटो 35
गांव हड़ौदी राजकीय स्कूल में पहुंचकर जांच करती पुलिस और एफएसएल टीम। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें