फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वार्ड 19 में 25 लाख रुपये की लागत से गलियों का होगा निर्माण, चेयरमैन ने किया शुभारंभ

Mon, 20 Apr 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी के वार्ड 19 में करीब 25 लाख रुपये की लागत से गलियों का निर्माण करवाया जाएगा। इससे निवासियों व राहगीरों को काफी राहत मिलेगी। नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने रविवार को वार्ड पार्षद अजय सांगवान के साथ मिलकर नारियल फोड़कर गली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पार्षद अजय सांगवान ने बताया कि वार्ड में कई स्थानों पर गलियां कच्ची होने के कारण बरसात के मौसम में जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी रहती थी। स्थानीय निवासियों द्वारा बार-बार इस समस्या को उठाया जा रहा था। अब पक्की गलियों का निर्माण कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
इस मौके पर राकेश मान, राज सिंह, अर्पित अहलावत और साहिल सहित अन्य स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि गली निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि क्षेत्र की स्वच्छता में भी सुधार आएगा। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को भी सुरक्षित आवाजाही का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि वार्ड 19 में गलियों के निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र का समग्र विकास होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि जनता को लंबे समय तक बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें