फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में 228 बुजुर्गों ने लगाई काटी गई पेंशन बहाल करने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। उम्र की अनिवार्यता पूरी कर चुके बुजुर्ग पेंशन कटने से परेशान हैं। इसकी बानगी पिछले दो दिन से समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कैंप में भी देखने को मिल रही है। इन दो दिनों में 288 बुजुर्गों ने काटी गई पेंशन बहाल करने की गुहार लगाई है। आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ने का अनुमान है। दूसरी ओर लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के निपटान के लिए विभागीय अधिकारियों ने अगली प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, प्रदेश में सैकड़ों बुजुर्गों की पेंशन कट गई है और इसके विरोध में कई जगह प्रदर्शन हो चुके हैं। इसे देखते हुए सरकार ने समाज कल्याण विभाग को सभी जिलों में विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में चरखी दादरी में भी पिछले दो दिन से कैंप लगाया जा रहा है। इस कैंप में पेंशन बहाल कराने के लिए काफी संख्या में बुजुर्ग पहुंच रहे हैं।
दो दिनों की अगर बात करें 228 आवेदन पेंशन बहाल करवाने के लिए आए हैं और इसकी पुष्टि जिला समाज कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश राठोड़ ने की है। उन्होंने बताया कि विभाग ने इनमें से करीब 175 बुजुर्गों के दस्तावेजों जुटा लिए हैं और इनकी पेंशन जल्द ही बहाल हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिकतर आवेदकों के पास पेंशन से संबंधित दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग के सामने आए लोगों में से कुछ के दस्तावेज लेना अभी बाकी है।
विज्ञापन

पेंशन कटने पर यहां करें संपर्क
अगर जिले में किसी बुजुर्ग की पेंशन हाल ही में काटी गई है तो वो अपनी शिकायत हेल्पलाइन नंबर दे सकता है। विभाग की ओर से इसके लिए 01250- 297224 और 94169-74525 नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें