फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में डाक विभाग ने तीन हजार भाइयों तक पहुंचाया बहनों का रक्षा सूत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। रक्षाबंधन पर्व पर डाक विभाग ने करीब तीन हजार भाइयों तक बहनों के रक्षा सूत्र पहुंचाए। सामान्य दिनों के मुकाबले पिछले एक सप्ताह में डाक पार्सल की संख्या में दोगुनी बढ़ोतरी हुई। डाकघर कर्मी इसका कारण रक्षाबंधन पर्व बता रहे हैं। इतना ही नहीं डाकघर से तिरंगा खरीदने में भी लोग काफी रुझान दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

सामान्य दिनों की अगर बात करें तो एक डाक विभाग एक दिन में करीब 300 पार्सल की डिलीवरी करता है। लेकिन पिछले चार-पांच दिनों से इस संख्या में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आठ अगस्त को 572 पार्सल डिलीवर किए गए जबकि दस अगस्त को पार्सल डिलीवरी संख्या 744 पहुंच गई। दादरी डाकघर के सब पोस्टमास्टर राजीव कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के त्यौहार के कारण बढ़ोतरी देखने को मिली है। इन दिनों में अन्य दिनों की तुलना में काम का अतिरिक्त बोझ कर्मचारियों पर रहा, लेकिन उन्होंने तय समय पर पार्सल पहुंचाए।
-तिरंगा के लिए दूसरी बार दिया ऑर्डर
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए सरकार ने आमजन से 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा लहराने की अपील की है। इसके तहत डाकघर में कोई भी नागरिक 25 रुपये देकर राष्ट्रीय ध्वज ले सकता है। डाकखाना में पहुंचे एक हजार तिरंगे लोग खरीद चुके हैं और अब दूसरी बार ऑर्डर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें