फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जनवरी में 2402 वाहनों के चालान कर पुलिस ने वसूला 9.59 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करने के प्रति गंभीर नहीं है। जनवरी में काटे गए 2402 चालान इसकी बानगी हैं। इस लिहाज से प्रतिदिन करीब 80 चालक यातायात नियम तोड़ते पकड़े जा रहे हैं। नवनियुक्त एसपी पूजा वशिष्ठ ने पुलिस को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने चार्ज संभालते ही सभी थाना प्रभारियों को बैठक में यातायात नियमों का ज्यादा से ज्यादा पालन करवाने के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि बुलेट से पटाखे छोड़ने वालों और काली फिल्म लगे वाहनों पर कार्रवाई के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जाए।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि जिला पुलिस ने जनवरी में 2402 वाहनों के चालान किए गए हैं, जबकि 22 वाहन जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने पटाखा छोड़ने पर 15 बुलेट जब्त की हैं। इसके अलावा आठ वाहनों के काली फिल्म के चालान किए गए हैं। गलत जगह वाहन खड़ा करने पर 621 चालान हुए हैं, जबकि तेज रफ्तार के 15 और लेन चेंज के 320 चालान किए गए हैं। पुलिस ने वाहन चालकों पर 9.59 लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन



बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले मिस्त्री पर भी होगी कार्रवाई
एसपी पूजा वशिष्ठ ने बुलेट पर पटाखा छोड़कर हवाबाजी करने वालों को सचेत करते हुए कहा कि अभी केवल दादरी पुलिस चालान ही कर रही है। अगर अब भी वहीं संभले तो फिर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बुलेट के साइलेंसर को मॉडिफाइड करने वाले मिस्त्री को भी आगाह करते हुए कहा है कि वे ऐसा न करें, वरना उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।



पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने कहा कि पटाखा छोड़ने वाली बुलेट और काली फिल्म लगी गाड़ी की फोटो खींचकर ट्रैफिक एसएचओ के मोबाइल नंबर 7491301108 पर भेज सकते हैं। इसके अलावा संबंधित थाना प्रबंधक के मोबाइल पर भी ये फोटो भेजी जा सकती हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और वाहन चालक पर कार्रवाई की जाएगा।
-
वाहन चालकों से अपील है कि यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें। ऐसा करके वे अपने साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रख सकते हैं। यातायात नियम तोड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। खासकर बुलेट से पटाखे छोड़ने वालों और काली फिल्म लगी गाड़ियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। - पूजा वशिष्ठ, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें