चरखी दादरी। गोगामेड़ी से लौट रहे झामरी निवासी एक परिवार की कार कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक से टकराने के बाद खेत में पलट गई। हादसे में बाइक चालक और कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी 6 घायल दादरी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
घायल के परिजनों ने बताया कि झज्जर जिले के मातनहेल निवासी अमन परिवार की महिला भारती, सुमित्रा, एकता व रतनी के साथ कार में सवार होकर गोगामेड़ी धाम गए थे।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह वे वहां से वापस झामरी आने के लिए चले थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वे पैंतावास कलां और चरखी के बीच पहुंचे तो उनकी कार के सामने अचानक कुत्ता आ गया।
कुत्ते को बचाने के प्रयास में अमन ने जब कट मारा तो कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक से टकरा गई। इसके बाद खेत में पलट गई। हादसे में कार चालक अमन समेत चारों महिलाएं और बाइक सवार पैंतावास कलां निवासी पवन यादव घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए दादरी नागरिक अस्पताल लाया गया।