फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: टीबी संदिग्ध 33 मरीजों के सीने का किया एक्स-रे, 16 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव

Sat, 01 Mar 2025 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य:
विज्ञापन



:::::::::::::::::
फोटो 40

रविदास नगर में संदिग्ध मरीज के सीने का एक्स-रे करते रेडियोग्राफर। संवाद



- टीबी मुक्त मुहिम के तहत शनिवार को शहर के चार क्षेत्रों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की दो निक्षय टीमें, स्वास्थ्य जांच कराने वाले लोगों में से 44 के नमूने भी लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। टीबी मुक्त मुहिम के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को शहर में चार जगहों पर चिकित्सा शिविर लगाए। हरीनगर, चंपापुरी, रविदास नगर और रामलीला ग्राउंड क्षेत्र में आयोजित शिविर में 485 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान 44 लोगों के विभिन्न नमूने लिए गए। वहीं, टीबी संदिग्ध 33 मरीजों के सीने के एक्स-रे किए गए। इनमें से 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

टीबी के छिपे केस ढूंढने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग का शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच अभियान शनिवार को भी जारी रहा। दोनों निक्षय टीमें चारों क्षेत्रों में पहुंचीं। मुहिम के तहत अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें 2766 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर चुकी हैं।
इनमें से 239 टीबी संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए गए। वहीं, 150 लोगों के सीने के एक्स-रे भी किए गए। 40 लोगों की एक्स-रे रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आ चुकी है। वहीं, विभाग ने इन सभी के बलगम का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है।
दरअसल, टीबी मुक्त अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग ने गांवों के बाद अब शहर का रुख कर लिया है। इसके तहत अगले 30 दिन विभाग की दो टीमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर 20 हजार लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगी।
अब तक टीमें घिकाड़ा रोड स्थित तेजाब फैक्टरी, शिव कॉलोनी, चरखी दरवाजा, लाधान पाना, श्योराण समाधि स्थल, भगत सिंह चौक, रंगीला हनुमान मंदिर, सिंघान मोहल्ला, हरीनगर, चंपापुरी, रविदास नगर और रामलीला ग्राउंड को कवर कर चुकी हैं।
विज्ञापन



वर्सन:
शनिवार को दोनों टीमों ने 485 लोगों की स्क्रीनिंग की और 44 के नमूने लिए। इनके अलावा, टीबी संदिग्ध 33 लोगों के एक्स-रे किए गए। इनमें से 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
-डॉ. संदीप, डिप्टी सीएमओ एवं टीबी नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें