फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आईजी ने पुलिस कर्मचारियों को दिए दिशा-निर्देश

Tue, 28 Oct 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी पहुंचने पर परेड का निरीक्षण करते आईजी कुलदीप सिंह। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। हरियाणा के पुलिस महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था कुलदीप सिंह ने सोमवार को दादरी का दौरा किया। जिला पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा व अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने परेड का आयोजन कर उनका स्वागत किया।
इस दौरान दादरी के बलिदान स्मारक स्टेडियम में पुलिस महानिरीक्षक को टीम ने गॉर्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तैयार की गई विशेष पुलिस बल की टुकड़ी की ओर से प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के उद्देश्य से दंगा नियंत्रण शस्त्रों, उपकरणों का संचालन व बचाव कार्य को परखा।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को नशा व साइबर अपराध के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती मिले। साथ ही आमजन इनके दुष्परिणाम से जागरूक हो सकें। इसके बाद उन्होंने जिला पुलिस के वाहनों व राइडर्स को चेक किया।
पुलिस महानिरीक्षक ने सभी बाइक राइडर्स व ईआरवी डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा गश्त व पेट्रोलिंग करें, जिससे असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके।
पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। पुलिस विभाग की छवि को और बेहतर बनाने के लिए सभी पुलिस जवान नेक नीयत व ईमानदारी से मिलकर काम कर समाज में मिसाल पेश करें। उन्होंने कहा कि पुलिस को आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन

आईजी कहा कि पुलिस जवानों को समाज हित में कार्य करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। थाने में आने वाले फरियादियों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर जल्द न्याय दिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें