फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बहन पहलवानों के हक में नहीं खड़ी हो सकती तो आंदोलन को तो कमजोर मत करो

Sat, 29 Apr 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बबीता फोगाट का ट्वीट।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जंतर-मंतर धरने को लेकर भाजपा नेत्री एवं पूर्व पहलवान बबीता फौगाट और चचेरी बहन विनेश फौगाट के बीच शनिवार को ट्वीट वार देखने को मिली। बबीता के दो ट्वीट के जवाब में विनेश ने एक ट्वीट किया। जिसमें बबीता फौगाट के साथी पहलवानों का साथ न देने का मलाल दिखा और इसमें उन्हें आंदोलन को कमजोर न करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

दरअसल, महिला पहलवान यौन शोषण मामले में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थकों का कारवां बढ़ता जा रहा है। आंदोलन कर रहे खिलाड़ियों के समर्थन में राजनेता भी पहुंच रहे हैं। जंतर-मंतर धरने को लेकर भाजपा नेत्री एवं विनेश की चचेरी बहन बबीता फौगाट ने दो ट्वीट किए।
एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि शून्य से उठकर शिखर तक पहुंचने वाले हम खिलाड़ी अपनी लड़ाई स्वयं लड़ने में सक्षम हैं। खिलाड़ियों के मंच को राजनीतिक रोटी सेंकने का मंच नहीं बनाना चाहिए। कुछ नेता खिलाड़ियों के मंच से अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। खिलाड़ियों को यह भी ध्यान रखना चाहिए। हम किसी एक के नहीं समूचे राष्ट्र के हैं। वहीं, इसके दो घंटे बाद उन्होंने प्रियंका वाड्रा के निजी सचिव को लेकर दूसरा ट्वीट किया। बबीता ने ट्वीट में लिखा कि प्रियंका वाड्रा अपने निजी सचिव संदीप सिंह को लेकर जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों को न्याय दिलाने पहुंची हैं, लेकिन इस व्यक्ति पर खुद महिलाओं से छेड़छाड़ करने और एक दलित महिला को दो कौड़ी की औरत कहने जैसे तमाम आरोप हैं। इसके दो घंटे बाद विनेश फौगाट ने भी ट्वीट किया। विनेश ने ट्वीट के जरिये बड़ी चचेरी बहन एवं भाजपा नेत्री बबीता फौगाट को आंदोलन कमजोर करने न करने की नसीहत दी है। संवाद
विज्ञापन


- विनेश फौगाट ने बबीता के लिए लिखी ये बात
- ट्वीट में विनेश फौगाट ने लिखा कि अगर पीड़ित पहलवानों के हक में नहीं खड़ी हो सकती तो बबीता बहन आपसे हाथ जोड़कर विनती है कि हमारे आंदोलन को कमजोर मत करो। ....सालों लगे हैं महिला पहलवानों को अपने उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने में। आप भी महिला हैं और हमारा दर्द समझने की कोशिश करें।
- जनवरी के धरने में भी अहम रहा था बबीता का रोल
चर्चा है कि विनेश फौगाट और अन्य पहलवानों के जंतर-मंतर धरने को जनवरी माह में खत्म कराने में बबीता फौगाट का अहम रोल था। हाल ही में बबीता ने प्रकरण की जांच रिपोर्ट को लेकर भी अपना पक्ष मीडिया में रखा है। उन्होंने रिपोर्ट से असंतुष्ट होने की बात कहने के साथ जांच कमेटी सदस्य पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें