फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने दो दिन में हैंडलिंग एजेंट का पेच नहीं सुलझाया तो प्रदेश में करेंगे आंदोलन : दिग्विजय चौटाला

Sun, 21 Apr 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 बाढड़ा मंडी में किसानों से बात करते जजपा महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने शनिवार को बाढड़ा की अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने मंडी में खरीद व उठान संबंधी कार्य का जायजा लिया और किसान, मजदूर व आढ़तियों की समस्याएं सुनीं। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कि जजपा को भाजपा से अलग हुए केवल दो माह ही हुए हैं और पूरे प्रदेश के किसान, मजदूर व आढ़ती काफी परेशान हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार का हैंडलिंग एजेंसी के माध्यम से फसल खरीद करना भी बिल्कुल अनुचित है। सरकार एजेंटों के माध्यम से 38 रुपये कमिशन देकर किसानों की फसल खरीद रही है। इससे किसान व आढ़ती दोनों को ही नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस संबंध शनिवार को उन्होंने सरकार को ज्ञापन दिया है और आढ़तियों से बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास दो दिन का समय है। इन दिनों में सरकार अपनी हेंडलिंग एजेंसी प्रक्रिया वापस लेकर पहले की तरह खरीद नहीं करेगी तो वे पूरे प्रदेश में आंदोलन कर उनका विरोध करेंगे।
विज्ञापन



महिला किसान बोली- किराये के वाहन में लेकर आई फसल, अब खाली करने से कर रहे इंकार
महिला किसान ने महासचिव दिग्विजय चौटाला से कहा कि वह किराये के वाहन में अपनी फसल लेकर बेचने के लिए मंडी आई है। दो दिन मंडी में खरीद बंद होने के कारण आढ़ती ने फसल उतरवाने से इन्कार कर दिया। परेशान महिला को देखकर महासचिव ने आढ़तियों से खरीद बंद का कारण तो उन्होंने कहा कि डीसी के निर्देशानुसार तीन दिन के लिए खरीद बंद है। इसके बाद उन्होंने डीसी से इस संबंध में बात करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें