फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मैं इंस्पेक्टर हूं, ज्यादा बोलेगा तो गोली मार दूंगा....

Sat, 13 May 2023 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी/बौंदकलां। मिठाई के डिब्बे के रुपये मांगने पर एक मिष्ठान भंडार संचालक पर पिस्तौल तान कर धमकी दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी अपनी कार से पिस्तौल निकालकर लाया और उससे कहा कि मैं इंस्पेक्टर हूं, ज्यादा बोलेगा तो गोली मार दूंगा। मिष्ठान भंडार संचालक की शिकायत पर संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बौंदकलां निवासी रामकुमार ने बताया कि उसकी गांव के अड्डे पर सोनी स्वीट्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार रात करीब पौने नौ बजे एक कार सवार तीन लोग उसकी दुकान में आए। उन्होंने दो डिब्बे लड्डू और तीन डिब्बे अन्य मिठाई के पैक करवाए। रामकुमार के अनुसार एक डिब्बे के रुपये उन्होंने उसे नहीं दिए। जब उसने रुपये मांगे तो एक शख्स कार से पिस्तौल निकालकर लाया। उसने उस पर पिस्तौल तानी और गोली मारने की बात कही। रामकुमार के अनुसार आरोपी की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। बाद में अन्य लोगों के वहां पहुंचने पर आरोपी अपनी कार में बैठकर फरार हो गए। शनिवार सुबह दुकानदार ने बौंदकलां थाने में मामले की शिकायत सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें