फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मैं बहुत बड़ा बदमाश हूं, गोली से उड़ा दूंगा...

Wed, 21 Feb 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
झोझूकलां। राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव कासनी निवासी एक युवक को हनीट्रैप में फंसाकर बुलाने और फिर मारपीट व हवाई फायर कर धमकाने का केस दर्ज हुआ है। पीड़ित संजय ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हमलावर ने हवाई फायर करते हुए कहा कि बहुत बड़ा बदमाश हूं, गोली से उड़ा दूंगा।
विज्ञापन

कासनी झुंझुनू निवासी घायल संजय ने पुलिस में बयान दर्ज कराए। उसने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी शादी गांव रुदड़ौल निवासी युवती से हुई थी। उसने बताया कि नैंसी नाम की एक लड़की ने करीब डेढ़ माह पहले उससे व्हाट्सएप पर मैसेज कर उससे दोस्ती की थी। तब से वह उससे बात करती रही।
संजय ने बताया कि 19 फरवरी को वह पत्नी को मायके छोड़ने के लिए रुदड़ौल आया था। उसी दौरान नैंनी ने उसे मैसेज भेजकर करीब 11 बजे झोझूकलां महिला कॉलेज के पास मिलने के लिए बुलाया। बाद में व्हाट्सएप कॉल के जरिये बातचीत होने पर युवती ने अपनी असल पहचान मौड़ी निवासी अन्नू के रूप में बताई और कॉलेज से थोड़ा आगे आने के लिए कहा।
विज्ञापन

संजय ने बताया कि करीब 11:30 बजे वह कॉलेज के पास पहुंच गया। जब उसने कॉल की तो युवती ने उसे थोड़ी देर इंतजार करने के लिए कहा।
- युवती के बजाय पहुंचे बाइक सवार तीन युवक
संजय के अनुसार कॉलेज से आगे चलने के बाद युवती तो उससे मिलने नहीं आई लेकिन एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंच गए। उनमें से एक ने कहा कि वह अन्नू का दोस्त है और उसी ने तुम्हें मारने के लिए हमें भेजा है। इसके बाद आरोपियों ने उसे पीट दिया।
संजय के अनुसार उसी दौरान परीक्षित नामक आरोपी ने हवाई फायर भी किया। बाद में आसपास के लोगों ने उसका बचाव किया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। अब उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई। उसके बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने बाइक सवार तीन आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें