फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पति पर लगाया दहेज प्रताड़ना और तलाक का दबाव बनाने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए मारपीट करने और तलाक का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने पति समेत दो अन्य लाेगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि साल 2016 में उसकी शादी हिसार निवासी एक युवक से हुई थी। शादी से उसे एक बेटा है। शादी के बाद उसकी सास व ससुर उसे दहेज के लिए ताने देने लगे। इससे वह मानसिक तौर पर प्रताड़ित हुई। पति ने भी बाइक की मांग की और मारपीट करने लगा। आरोप है कि एक दिन उसके पति ने हथियार दिखाकर तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। किसी तरह वह घर से भाग निकली। उसने यह घटना अपने मायके जाकर बताई। उन्होंने आरोपी पक्ष को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें