फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 15 साल बाद भी रिहायश का सपना अधूरा, जाने कब होगा पूरा

Sat, 21 Sep 2024 06:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी के महेंद्रगढ़ व लोहारू चौक के बीच स्थित हुडा सेक्टर। संवाद
विज्ञापन
चुनावी मुद्दा::
विज्ञापन

कांग्रेस शासनकाल के दौरान दादरी में हुडा सेक्टर के लिए अधिग्रहीत हुई थी जमीन, सुविधाओं के अभाव में घर नहीं बना रहे लोग
सार्वजनिक भवनों के लिए जमीन अधिग्रहीत होने से सेक्टर संख्या भी घटी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर में 15 साल से हुडा (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) गठन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। इस बार भी विधानसभा चुनावों में यह प्रमुख मुद्दा बना हुआ है। हुडा प्रशासन शहर में सेक्टरों के लिए अब तक 52 लोगों के ड्राॅ निकाल चुका है। इस लिहाज से इन लोगों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना हुडा प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है। सुविधाओं के अभाव के चलते ही प्लॉटधारक भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं करवा रहे हैं।

चरखी दादरी में सेक्टरों के गठन एवं निर्माण की प्रक्रिया पिछले करीब 15 साल से चल रही है। यह प्रोजेक्ट अब तक पूरा नहीं हो पाया है। कांग्रेस सरकार के शासनकाल में शहर में हुडा सेक्टरोंं के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। सामान्य अस्पताल से महेंद्रगढ़ रोड के साथ शहर के बाहरी भाग में हुडा की ओर से जमीन का अधिग्रहण किया गया था। ताकि, क्षेत्रवासियों को सेक्टरों की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


शहर में हुडा प्रशासन की ओर से पांच सेक्टर बनाए गए। इनमें सेक्टर आठ- नौ, नौ-ए, 10 के अलावा सेक्टर 11 शामिल हैं। बाद में सरकार की मांग पर सेक्टर 10 की जमीन राज्य सरकार ने सचिवालय निर्माण के लिए ले ली। अब चार सेक्टरों का निर्माण होना है। हुडा सेक्टर की इस जमीन से शहर में जिला सचिवालय निर्माण के लिए सरकार ने करीब 54 एकड़ जमीन खरीदी है।
-सेक्टर आठ व नौ में 522 ड्राॅ भी निकाले जा चुके

जून 2017 में हुडा की ओर से शहर के सेक्टर आठ व नौ के ड्राॅ भी निकाले जा चुके हैं। ड्राॅ निकाले जाने की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की गई थी। इन दोनों सेक्टरों में 522 प्लाॅटों के ड्राॅ भी निकाले जा चुके हैं।
- पांच एकड़ में बनना है एसटीपी

इन सेक्टरों के लिए हुडा प्रशासन अलग से नया एसटीपी भी बनवाएगा। ताकि, सीवरेज व्यवस्था को पूरी तरह से सुदृढ़ किया जा सके। गांव रामनगर के समीप शहर के लिए पहले से बने एसटीपी के समीप ही गांव कपूरी के समीप पांच एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। एसटीपी निर्माण पूरा होने पर ही सीवरेज सिस्टम चालू हो सकेगा।
- जलघर बनना है 30 एकड़ में

हुडा प्रशासन ने सेक्टरों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 30 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर रखा है। इस जमीन पर बूस्टिंग स्टेशन बनाए जाने की योजना है।
विज्ञापन


- ड्राइंग में भी करना पड़ा फेरबदल
पिछले दिनों हुडा प्रशासन की ओर से इन सेक्टरों के गठन को लेकर योजना और ड्राइंग में भी बदलाव किया गया था। सेक्टरों के अगले हिस्से में थोड़ा बदलाव हुआ है। ताकि, सीवरेज, सड़कें व पेयजल का ठीक प्रकार से सिस्टम तैयार हो सके। यहां कुछ नई सड़कें और बनाई जानी हैं, ताकि, बाद में किसी प्रकार की कोई परेशानी न झेलनी पड़े।




फोटो 27
दादरी के महेंद्रगढ़ व लोहारू चौक के बीच स्थित हुडा सेक्टर। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें