फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बीबीएमबी पावर सब स्टेशन में लगेगा हब ट्रांसफार्मर, बिजली ओवरलोड होगा खत्म

Fri, 20 Feb 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव चरखी स्थित बीबीएमबी में बना चरखी पावर सब स्टेशन। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी के मुख्य व सबसे पुराने गांव चरखी स्थित भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) पावर सब स्टेशन में मुंबई से 160 एमवीए क्षमता का पावर हब ट्रांसफार्मर मंगवाया जा रहा है। इसके लिए कंपनी से अनुबंध हो गया है।
विज्ञापन

हब ट्रांसफार्मर आधुनिक तकनीक पर आधारित होगा, इसे तैयार किया जा रहा है। चरखी दादरी व्यास प्रबंधन बोर्ड में हब ट्रांसफार्मर लगाने के लिए सिविल कार्य पूरा हो चुका है। बिजली टावर आदि लगाए जा रहे हैं। नए हब ट्रांसफार्मर लगने के बाद बिजली ओवरलोड की समस्या खत्म होगी। साथ ही कम वोल्टेज की समस्या भी दूर हो जाएगी।
नए हब ट्रांसफार्मर की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है। इस समय यहां 50 साल पुराना हब ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। नए हब ट्रांसफार्मर लगने के बाद फाल्ट कम से कम आएंगे। बिजली फ्रीक्वेंसी में 90 प्रतिशत तक सुधार आएगा। इससे चरखी पावर सब स्टेशन की क्षमता 200 से बढ़कर 260 मेगावाट हो जाएगी। जिससे शहर ही नहीं, इसके अधीन 33 केवीए पावर स्टेशनों से गांवों में होने वाली बिजली आपूर्ति में व्यापक स्तर पर सुधार आएगा। नए बिजली कनेक्शनों की संख्या भी बढ़ाई जा सकेगी।
विज्ञापन

दादरी जिले की बिजली की खपत साढे़ आठ करोड़ यूनिट प्रतिमाह है। 11 हजार 160 बिजली ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। बिजली निगम उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के साथ ही क्षमता बढ़ाने की दिशा में भी समानांतर काम कर रहा है। अब तक जिले के तकरीबन सभी ग्रामीण पावर सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जा चुकी है।
शहर में भी रेलवे रोड पर बने एक अन्य पावर सब स्टेशन की क्षमता भी 45 से बढ़ाकर 70 एमवीए की जा रही है। गांव घसोला, मकड़ाना, मकड़ानी, मोरवाला, बाढड़ा पावर सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जा चुकी है। गांव रानीला, संतोखपुरा में नया पावर सब स्टेशन बन रहा है।
नए बिजली कनेक्शनों की संख्या भी बढ़ाई जा सकेगी

अब जिले के सबसे पुराने एवं पहले बने चरखी दादरी बीबीएमबी भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड पावर सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने पर काम होने जा रहा है। बीबीएमबी पावर सब स्टेशन की क्षमता इस समय 160 मेगावाट बिजली है। बीबीएमबी पावर सब स्टेशन से शहरी फीडरों के अलावा मोरवाला, सांजरवास,खेड़ी बत्तर, नहरी पंप हाउस, धारेड़ू़ पावर सब स्टेशन में की जा रही है। शेष बिजली विभिन्न गांवों में बने 33 केवीए पावर सब स्टेशनों को जाती है। बीबीएमबी की क्षमता बढ़ने पर नगर में कम वोल्टेज की समस्या भी दूर हो जाएगी। इतना ही नहीं करीब पांच 33 केवीए पावर सब स्टेशनों का लोड भी कम हो जाएगा। इससे नए बिजली कनेक्शनों की संख्या भी बढ़ाई जा सकेगी।



बीबीएमबी पावर सब स्टेशन में करीब 20 करोड़ की कीमत का नई तकनीक का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इससे शहर व गांवों में कम वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। मुंबई की कंपनी से हब ट्रांसफार्मर का अनुबंध हो गया है। अगले तीन से चार माह में हब ट्रांसफार्मर मिल जाएगा।
विज्ञापन


एसएसई विवेक कुमार, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें