चरखी दादरी। हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन की ओर से स्थानीय कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इसमें कंप्यूटर इंस्टीट्यूट और टैली अकादमी के निदेशक जसवीर को सम्मानित किया गया। आयोजक संस्था के निदेशक अभिजीत कुलकर्णी ने कहा कि इस संस्थान ने पिछले 11 वर्षों से सरकारी नौकरियों की कोचिंग और साक्षात्कार की तैयारी करा युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान किया है। इस बार संस्थान में शतरंज, अभिनय, वॉलीबाल, बैडमिंटन, दौड़, गायन, नृत्य, मॉडलिंग को भी शामिल किया जाएगा।
खेल-खेल में दी जाए प्रारंभिक शिक्षा : राजबीर
चरखी दादरी। गांव चरखी में हिंद माॅडल प्ले स्कूल खोला गया है। स्कूल के डायरेक्टर राजवीर फोगाट ने हवन कर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों को खेल-खेल में प्रारंभिक शिक्षा दी जाए तो वे अच्छे से सीखते हैं। इसलिए शिक्षक का यही प्रयास होना चाहिए कि उन्हें खेलों के जरिए प्राथमिक शिक्षा से रूबरू करवाया जाए ताकि उन्हें पढ़ाई किसी तरह का बोझ न लगे। इस दौरान सुरेश, नरेश जांगड़ा, सरोज देवी, डॉ. कुसुम, रवि फोगाट आदि मौजूद रहे।