फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सांगू धाम पर सांगवान खाप-40 का सम्मान समारोह 10 दिसंबर को

विज्ञापन
सांगू धाम में बैठक करते सांगवान खाप व अन्य गणमान्य लोग।
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव खेड़ी बूरा स्थित सांगू धाम में सांगवान खाप-40 ने शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सांगवान खाप प्रधान सोमबीर सांगवान ने की। इसमें 10 दिसंबर को दादा सांगू जन्मोत्सव के बारे में विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

प्रधान सोमबीर सांगवान व सचिव नरसिंह डीपीई ने बताया कि दादा सांगू के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास से मनाने के लिए कमेटियों का गठन किया गया। बैठक में कार्यक्रम आयोजन 10 दिसंबर को और इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी खेल में भागीदारी व पदक विजेता खिलाड़ी, राजकीय संस्थान से एमबीबीएस, आईआईटी, आईआईएम पास, एनडीए, सीडीएस, ओटीए, एफ-कैट, यूपीएससी चयनित, अर्धसैनिक बल, गलेंटरी अवॉर्ड, पुलिस पदक, राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त, माउंट एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही, 10वीं, 12वीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विद्यार्थियों, सरकारी विश्वविद्यालय से स्नातक व स्नातकोत्तर टॉपर्स को, भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा व न्यायिक सेवा में चयनित युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें वर्ष 2019, 2020 व 2024 में चयनित व पासआउट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा वर्ष 2021, 2022 व 2023 में सम्मान से वंचित रही प्रतिभाओं भी सम्मान की हकदार होंगी। वर्तमान बागपत सांसद राजकुमार सांगवान, विधायक सुनील सांगवान को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में ये रहे शामिल
इस दौरान दिलबाग सिंह कन्नी-22 प्रधान, सूरजभान कन्नी 13 प्रधान, अरुण एडवोकेट, ताराचंद चरखी, आजाद सिंह कन्नी प्रधान अटेला, सूबेदार सतबीर कन्नी पैंतावास, कोषाध्यक्ष जयभगवान, अजीत सिंह ज्वाइंट डायरेक्टर, प्रताप गुडाना समेत अन्य मौजिज व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें