फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस रुपये में तैयार करवाया था गृहमंत्री का फर्जी लेटर हेड

विज्ञापन
आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले जाती बौंद पुलिस । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह का फर्जी लेटर हेड तैयार कराने के आरोपी चाचा-भतीजे को पुलिस ने दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फर्जी लेटर हेड चरखी दादरी के एक कंप्यूटर शॉप से 40 रुपये में तैयार करवाया गया था।
विज्ञापन

बता दें कि गत 10 सितंबर को पुलिस टीम ने सांवड़ निवासी हरियाणा पुलिस के सिपाही गोपाल और उसके चाचा हरिओम भारद्वाज को गिरफ्तार किया था। इन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का फर्जी लेटर हेड तैयार करवाकर सीएम मनलोहर लाल से विस चुनाव में भाजपा का टिकट मांगने के आरोप थे। टिकट हरिओम भारद्वाज के लिए मांगी गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गत 11 सितंबर को चरखी दादरी न्यायालय में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस ने दो दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों की निशानदेही पर चरखी दादरी के कंप्यूटर शॉप पर दबिश देकर हार्ड डिस्क और कंप्यूटर को कब्जे में ले लिया था।
पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने शॉप संचालक के पास बैठकर फर्जी लेटर हेड तैयार करवाया था। लेकिन आरोपियों ने गृहमंत्री के हस्ताक्षर और कहीं से किए थे। पुलिस ने कंप्यूटर कैफे संचालक को सरकारी गवाह बनाया है। पुलिस पूछताछ में यह भी बात सामने आई हैं कि हरियाणा पुलिस में कार्यरत गोपाल ने कई दिन पहले अपने परिजनों को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह के साथ संबंध होने की बात कही थी। उसने बताया था कि 2014 में उसकी जय शाह के मुलाकात हुई थी, लेकिन पुलिस इन बातों को नकार दिया है। बौंदकलां थाना प्रभारी हुक्मचंद ने बताया कि दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद आरोपियों को शुक्रवार को हमने कोर्ट में पेश किया। दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कंप्यूटर शॉप संचालक के बयान दर्ज करके उसे सरकारी गवाह बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें