चरखी दादरी। भाजपा जिला इकाई की ओर से रविवार को पार्टी कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल ने की। आयोजन में दादरी और बाढड़ा दोनों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री रवि गर्ग और राष्ट्रदीप परमार ने की। डॉ. किरण ने कहा कि रंगों के पर्व पर हम सबको गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाना चाहिए। त्योहार हमें एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. बलवान सांगवान, संजीव मड़िया, विनीत सांगवान, दीपक शर्मा, सुशीला फौगाट, जगबीर, एडवोकेट ममता, मन्नू धनखड़ आदि मौजूद रहे।
भाजपा एससी मोर्चा ने मनाया होली मिलन समारोह
चरखी दादरी। भाजपा एससी मोर्चा की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष बलराज खरेरा ने आयोजन की अध्यक्षता की। जिला कार्यालय सचिव मनवीर सिंह और सह सचिव केदारनाथ सरोहा मुख्य अतिथि रहे। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार के अवसर बढ़ा रही है। नारी समाज के उत्थान को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिला महामंत्री ललित कुमार, महेश सुरलिया, मास्टर भूप सिंह, धर्मवीर रंगा, जिला सचिव बिशन सिंह आर्य, अजय, मीडिया प्रमुख सुभाष, सह प्रमुख आशु, जिला आईटी प्रमुख एडवोकेट बलराम आदि मौजूद रहे।