फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए हॉकी टीम का चयन 14 व 15 को हिसार में

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मध्य प्रदेश में आगामी 31 जनवरी से 11 फरवरी तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023 का आयोजन होगा। इसमें आयोजित विभिन्न 27 खेलों में हरियाणा की टीमें दावेदारी प्रस्तुत करेंगी। अंडर-18 वर्ष आयुवर्ग में लड़कों व लड़कियों की हॉकी टीम का चयन करने के लिए 14 व 15 फरवरी को हिसार के महाबीर स्टेडियम में ट्रायल ली जाएगी।जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रीतम सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश की लड़कों की हॉकी टीम के चयन के लिए 14 जनवरी और लड़कियों के चयन के लिए 15 जनवरी को हिसार स्थित महाबीर स्टेडियम में ट्रालय होंगे। इन खेलों की चयन ट्रायल में 1 जनवरी 2004 या इसके बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इस ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट, दसवीं मार्कशीट या नवंबर 2017 से पहले जारी जन्म प्रमाण पत्र और अपने दो पासपोर्ट आकार के फोटो लेकर निर्धारित तिथि व स्थान पर प्रात: 9 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें