फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रक टकराए, सहायक की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। ग्रीन कॉरिडोर (नेशनल हाईवे-152 डी) पर बुधवार देर रात दो ट्रक टकरा गए। हादसे में पीछे वाले ट्रक के सहायक की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। मृतक की पहचान जालंधर (पंजाब) के उचा थाना पतारा निवासी अक्षदीप (21) के रूप में हुई है। घायल चालक भी मृतक के गांव का रहने वाला है। वीरवार सुबह सदर थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इस संबंध में दूसरे ट्रक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में उचा थाना पतारा निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि वो जालंधर के झंडु सिंह निवासी कुलबिंद्र का ट्रक चलाता है। इसी ट्रक पर उसके गांव का अक्षदीप सहायक (क्लीनर) था। बुधवार को वो और अक्षदीप राजस्थान से ट्रक में सामान लोड करवाकर जालंधर के लिए चले थे। देर रात करीब 1.15 पर जब वो नेशनल हाईवे-152 डी के समसपुर टोल प्लाजा के पास पहुंचे, तो उनके आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। उस ट्रक की ब्रेक लाइट भी नहीं जली थी। जिसके चलते ट्रक रुकने का पता नहीं चल पाया और उनका ट्रक आगे वाले ट्रक से टकरा गया।
बलबीर ने बताया कि हादसे में उनका ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। अक्षदीप और वो केबिन में फंस गए, जिन्हें लोगों ने बाहर निकाला। अक्षदीप के सिर में लगी चोट के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही देर रात सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया। घायल चालक बलबीर सिंह के बयान पर पुलिस ने दूसरे ट्रक के चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राहगीर घायलों को संभालने लगे, आरोपी चालक भागा
घायल बलबीर सिंह के अनुसार हादसे के बाद वहां से गुजरने वाले लोगों ने अपने वाहन रोके और उनकी मदद के लिए आगे आए। लोग केबिन में फंसे बलबीर और अक्षदीप को बाहर निकालने लगे। उसी दौरान मौके का फायदा उठाकर दूसरे ट्रक का आरोपी चालक वहां से भाग गया।
हादसे की सूचना मिलते ही देर रात पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल बलबीर के बयान पर इस संबंध में आरजे-25जीए-1083 के ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-सुरेंद्र सिंह, एसआई एवं जांच अधिकारी, सदर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें