फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बंगाली कॉलोनी में हुई स्वास्थ्य जांच, परामर्श के साथ मिलीं दवाएं

Mon, 29 Apr 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी की बंगाली बस्ती में आयोजित शिविर में मरीज की स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक। - फोटो : चरखी दादरी की बंगाली बस्ती में आयोजित शिविर में मरीज की स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक।
विज्ञापन
चरखी दादरी। अमर उजाला फाउंडेशन और दादरी मॉडल जिला बनाओ संगठन की ओर से रविवार दोपहर शहर की बंगाली बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें बस्ती में रहने वाले 60 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर के जरिये मरीजों को घर द्वार पर परामर्श के साथ निशुल्क दवाएं भी मिलीं। वहीं, विशेषज्ञों ने उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए।
विज्ञापन

संगठन की युवा इकाई के अध्यक्ष एडवोकेट अनिल साहू ने इस शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में डॉ. संजीव मड़िया और डॉ. नरेंद्र वशिष्ठ समेत उनकी टीम ने सेवाएं दीं। अनिल साहू ने बताया कि शिविर में गला, नाक, कान, आंख समेत सामान्य बीमारियों की जांच की गई। टीम ने मरीजों को जरूरत अनुसार दवाएं भी निशुल्क दीं।

डॉ. संजीव मड़िया ने कहा कि अब तापमान बढ़ रहा है और ऐसे में हमें स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तापमान बढ़ने पर शारीरिक मेहनत करने वाले लोग अपना ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि लू से बचने के लिए दोपहर के समय बाहर न निकलें और दिन में अधिक पानी का सेवन करें। डॉ. नरेंद्र ने लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। बस्ती के लोगों ने शिविर में सेवाएं देने के लिए विशेषज्ञों और संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया। इस मौके पर रामबीर, नवीन, शुभम शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें