फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्वास्थ्य व साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी

Fri, 20 Mar 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
वक्ताओं को सम्मानित करते हुए स्टॉफ सदस्य। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय में चल रहे जिलास्तरीय पांच दिवसीय यूथ रेड क्रॉस शिविर के चौथे दिन वीरवार की शुरुआत ईश वंदना और यूथ रेड क्रॉस गीत के साथ हुई। यूथ रेड क्रॉस काउंसलर डॉ. हेमलता व प्रो. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान विद्यार्थियों को एनीमिया के कारण, लक्षण, प्रकार और बचाव के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

प्रो. सुशीला सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनीमिया एक गंभीर समस्या है जिसका समाधान हमें मिलकर करना होगा। हमें अपने आहार में आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शिविर के सांयकालीन सत्र में डॉ. पूनम ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, तनाव, योग, फिटनेस, और अच्छे भोजन की आदतों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का संतुलन बहुत जरूरी है। हमें नियमित योग और व्यायाम करना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. वतन सहरावत ने साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता, सोशल मीडिया के बारे में जागरूकता और इंटरनेट के सही उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। हमें अपने ऑनलाइन गतिविधियों को सुरक्षित रखना चाहिए। डॉ. विकास ने मस्तिष्क और शरीर पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि हमारे विचार और आचार हमारे जीवन को आकार देते हैं। हमें सकारात्मक विचारों को अपनाना चाहिए। रोहताश ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, उपयोग और लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण हमारी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए काम करता है। हमें इसका सही उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय शर्मा, चंद्र शेखर, नवनिधि, भावना, गरिमा, प्रवीण, पिंकी, केशव आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें