फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Charkhi Dadri: बाइकों में हुई आमने-सामने की भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत

Wed, 27 Dec 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सुभाष का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है जबकि सूरजमल की पीजीआई पहुंचने पर मौत हुई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में दादरी-बाढड़ा मुख्यमार्ग पर भैरवी के समीप मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक के चालकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान डालावास निवासी सुभाष और सारंगपुर निवासी सूरजमल के रूप में हुई है। सुभाष का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया, जबकि सूरजमल का पोस्टमार्टम बुधवार को रोहतक पीजीआई में करवाया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डालावास निवासी सुभाष (34) किसी निजी काम से मंगलवार को बाइक पर सवार होकर दादरी आया था। काम निपटाने के बाद दोपहर को वो वापस घर जा रहा था। जब वो भैरवी के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक की टक्कर बाढड़ा से दादरी की तरफ आ रहे सारंगपुर निवासी सूरजमल (50) की बाइक से हो गई।
विज्ञापन

हादसे में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई जबकि सुभाष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल सूरजमल को दादरी सिविल अस्पताल लाया गया और यहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई पहुंचने पर चिकित्सकों ने सूरजमल को भी मृत घोषित कर दिया। पीजीआई ये जानकारी मिलते ही पुलिस टीम रोहतक पहुंची और सूरजमल का शव कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। बुधवार सुबह मृतक का रोहतक पीजीआई में सदर थाना पुलिस पोस्टमार्टम करवाएगी।

इकलौता बेटा था सुभाष
डालावास निवासी सुभाष जगराम का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। सुभाष खेती करता था। उसके दो बच्चे हैं जिनमें एक लड़का व एक लड़की है। इस हादसे से जगराम के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

दो दिन में दूसरा हादसा, तीन हुईं मौतें
गत दो दिनों के अंदर जिले में दो सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में तीन लोगों को जान गंवानी पड़ी है। सोमवार को रामुपरा के समीप स्कोर्पियो ने ट्राला साइड में लगवा रहे शहर के कबीर नगर निवासी श्रमिक को टक्कर मार दी थी और श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, मंगलवार को हुए हादसे से दो परिवारों को जीवनभर का दर्द मिल गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सुभाष का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है जबकि सूरजमल की पीजीआई पहुंचने पर मौत हुई। सूरजमल का पोस्टमार्टम बुधवार को पीजीआई में करवाया जाएगा। हादसे के कारण की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। -दिलबाग सिंह, एसआई, सदर थाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें