फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने बेटी की शादी के 9वें दिन तोड़ा दम

Fri, 06 Dec 2024 08:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी। सड़क हादसे में घायल फतेहगढ़ निवासी रमेश (58) ने बेटी की शादी के नौवें दिन शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह 27 नवंबर को बड़ी बेटी ज्योति की शादी के समय आशीर्वाद तक नहीं दे सके थे। पुलिस ने टाटा एस चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि रमेश ऑटो चलाते थे। उनकी बड़ी बेटी ज्योति की शादी 27 नवंबर को तय थी। इसकी तैयारी के दौरान 25 नवंबर को वह गांव निवासी नरेश और प्रेम के साथ ऑटो में सवार होकर कहीं जा रहे थे। उसी दौरान टाटा एस चालक ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन




दादरी के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद से तीनों घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया लेकिन परिजन रमेश को हिसार, प्रेम को हांसी और नरेश को पीजीआई रोहतक ले गए। नरेश की हालत में सुधार है जबकि प्रेम हांसी स्थित अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


रमेश को मंगलवार को हिसार के निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी लेकिन शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें