संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। भाजपा ने बाढड़ा मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। हवा सिंह सनसनवाल को मंडल उपाध्यक्ष व पूर्व बीडीसी वेदकौर आर्यनगर को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मनोनीत पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, सीएम नायब सिंह सैनी, सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक सुनील सांगवान, विधायक उमेद पातुवास का आभार प्रकट किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील हड़ौदी व मंडल अध्यक्ष शमशेर पंचगावां ने नई मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की। जिला अध्यक्ष ने बताया कि निरंजन शर्मा कारीदास, बलवान शर्मा जीतपुरा, हवा सिंह सनवाल, पूर्व सरपंच जगदीश, सरोज देवी बाढड़ा को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है।
सुनील पिलानिया व मुनेश को मंडल महामंत्री, सोमबीर जगरामबास, गोविंद लाड, सुशीलाल कारीदास, जयभगवान लाडावास, सरपंच सुभाष ढाणी सुरजा, अमित श्योराण पंचगावां, कृष्णा मोद, वेदकौर आर्य नगर को सचिव बनाया गया है। सत्यवान आर्य जेवली को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
अमित पंचगावां, अक्षय हंसावास, तस्वीर सिंह भांडवा, अजीत भांडवा, विजय आर्यनगर को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
भाजपा जिला कार्यकारिणी ने यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले जितेंद्र सिंह मांढी का उनके आवास पहुंच कर सम्मान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील हड़ौदी व मंडल अध्यक्ष शमशेर पंचगावां ने जितेंद्र सिंह को बधाई दी है। जिलाध्यक्ष ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत से कुछ भी संंभव है।
फोटो -28
यूपीएससी उत्तीर्ण करने वाले जितेंद्र सिंह को बधाई देते भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील हड़ौदी व मंडल अध्यक्ष शमशेर पंचगावां। संवाद