फेसबुक पर लाइव आकर अनुसूचित जाति की महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। भीम आर्मी के जिला प्रधान ने इस संबंध में बौंदकलां थाना पुलिस को शिकायत दी है।
गांव बौंदकलां निवासी भीम आर्मी के जिला प्रधान दीपक चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कैथल के नरड़ गांव निवासी एक व्यक्ति ने यूएसए से फेसबुक पर लाइव आकर अनुसूचित जाति की महिलाओं के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। इससे महिलाओं के मान सम्मान को ठेस पहुंची है। शिकायतकर्ता का कहना है कि अनुसूचित जाति के संतों और महापुरुषों के बारे में अभद्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग किया गया है। चौहान ने पुलिस कार्रवाई की मांग की है।