बौंदकलां। स्पेशल स्टाफ टीम ने बांस गांव निवासी एक मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी के घर से 62 ग्राम चरस और 1.32 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ये रुपये मादक पदार्थ बेचने से उसके पास आए थे।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी बौंदकलां थाना क्षेत्र के गांव बांस निवासी जयभगवान मादक पदार्थ बेचता है। वह कुछ समय पहले मादक पदार्थ लेकर आया था जो उसने घर में छिपाकर रखा था। इस आधार पर स्पेशल स्टाफ ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट और डॉग स्क्वाड के साथ वहां दबिश दी।
तस्कर के घर की तलाशी लेने पर एक अलमारी से 62 ग्राम चरस बरामद हुई। दीवार पर लगे लोहे के बॉक्स से 1.32 लाख रुपये पुलिस टीम ने बरामद किए। मादक पदार्थ और नकदी जब्त कर पुलिस आरोपी को थाने ले आई। वहां उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
बूस्टर के पास शराब बेचता एक काबू
बौंदकलां। नए बूस्टर के पास शराब की अवैध बिक्री करने के आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हेड कांस्टेबल संजय को गुप्त सूचना मिली थी कि बौंदकलां निवासी धर्म सिंह नए बूस्टर के पास शराब की अवैध बिक्री कर रहा है। इस आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से देसी शराब की 17 बोतलें बरामद हुईं। शराब जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।