फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: महिला और पुरुष वर्ग में हरियाणा की टीमें बनीं विजेता

Mon, 14 Apr 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पंजाब के रेडर को दबोचने के बाद हरियाणा टीम का डिफेंडर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी के बलिदान स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 18वीं राष्ट्रीय सीनियर सर्कल स्टाइल कबड्डी स्पर्धा का रविवार रात को समापन हो गया। महिला और पुरुष दोनों वर्गाें में हरियाणा की टीमें चैंपियन बनीं। देर रात आयोजित सम्मान समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। दोनों वर्गाें में पंजाब की टीमें उप विजेता बनीं।
शुक्रवार शाम खराब मौसम के बीच स्पर्धा का आगाज हुआ था जबकि समापन शानदार रहा। रविवार रात तक सेमीफाइनल मुकाबले चले। इसके बाद महिला व पुरुष वर्ग में खिताबी मुकाबला करवाया गया। महिला वर्ग के मैच में हरियाणा की टीम ने 42 अंक अर्जित किए जबकि पंजाब की टीम 26 अंक ही जुटा पाई। हरियाणा की टीम ने 16 अंकों के बड़े अंतर से टूर्नामेंट अपने नाम किया।
विज्ञापन

वहीं, पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला भी हरियाणा और पंजाब के बीच खेल गया। इस मुकाबले में हरियाणा की टीम ने 37 और पंजाब ने 31 अंक प्राप्त किए। इस प्रकार हरियाणा ने 6 अंकों के अंतर से फाइनल मुकाबला जीत लिया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड, कर्नाटक, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, विदर्भ आदि प्रदेशाें की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता : विदर्भ ने छत्तीसगढ़ को करीबी मुकाबले में 38-36 के अंतर से हराया। तीन दिवसीय स्पर्धा का समापन रविवार रात को हुआ।
वहीं, दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने आयोजन में शिरकत कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। समापन समारोह में मंत्री कृष्णलाल पंवार व सांसद धर्मबीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें