फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: यूपी को हराकर हरियाणा महिला टीम ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट

Thu, 13 Feb 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नेशनल कब्ड्डी स्पर्धा की विजेता हरियाणा महिला टीम। स्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। उत्तराखंड में आयोजित 38वीं नेशनल गेम्स बीच कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की महिला व पुरुष टीम ने सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में महिला टीम ने स्वर्ण और पुरुष टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन ने दोनों टीमों को बधाई दी है।
एसोसिएशन के चेयरमैन कुलदीप दलाल ने बताया कि प्रतियोगिता आठ से 12 फरवरी तक आयोजित की गई। महिला वर्ग में निर्णायक मुकाबला उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच खेला गया। इसमें हरियाणा की टीम विजेता बनी। वहीं, पुरुष वर्ग में निर्णायक मुकाबला हरियाणा व राजस्थान के बीच हुआ। इसमें राजस्थान की टीम विजेता बनी जबकि हरियाणा की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

टीमों की इस शानदार उपलब्धि पर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष एवं पंचायत व खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार, चेयरमैन कुलदीप दलाल, सचिव नसीब जांघू ने बधाई दी है।
कुलदीप दलाल ने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे पुरुष टीम के कोच नसीब जांघू, मैनेजर जितेंद्र समेत महिला टीम की कोच आदमपुर डाढी निवासी प्रियंका पिलानिया व मैनेजर ज्योति का अहम रोल है।
विज्ञापन

कोच बलवान दहिया, बलबीर पहल, द्रोणाचार्य अवाॅॅर्डी बलवान सिंह, अर्जुन अवाॅर्डी अनूप कुमार व संदीप नरवाल समेत भीम अवाॅर्डी सुरजीत नरवाल ने टीमों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें