दादरी जिले के गांव कुब्जा नगर निवासी और हरियाणा पुलिस में गुरुग्राम में एएसआई के पद पर तैनात 44 वर्षीय विजय का मंगलवार सुबह घर पर ह्रदयगति रुकने से निधन हो गया। दादरी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि विजय वर्ष 2003 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। फिलहाल वे एएसआई के पद पर तैनात थे और गुरुग्राम पुलिस लाइन में उनकी ड्यूटी थी। मृतक के बड़े भाई विरेंद्र के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। परिजनों के अनुसार एएसआई विजय एक बेटा व एक बेटी है।