फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में हरियाणा के लड़के, लड़कियों की टीमों ने जीते पदक

Wed, 01 Apr 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी स्टेशन पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। झारखंड की राजधानी रांची में 23 से 27 मार्च तक आयोजित 28वीं सब जूनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में हरियाणा की लड़कों की टीम ने स्वर्ण व रजत पदक और लड़कियों की टीम ने दो कांस्य पदक जीते हैं। एमेच्योर सेपक टकरा संघ ऑफ चरखी दादरी के प्रधान संत कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। टीम के साथ गए कोच सुमित सरोहा, संजीत देशवाल व हिमानी सांगवान ने बताया कि प्रतियोगिता के डबल इवेंट में हरियाणा के लड़कों की टीम ने महाराष्ट्र की टीम को 2-1 से हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।
स्वागत के लिए एमेच्योर सेपक टकरा संघ ऑफ चरखी दादरी के प्रधान संत कुमार, सहसचिव दशरथ सिंह, कोषाध्यक्ष शमशेर सिंह, सुनील यादव, सुशील कुमार, महासचिव सुनील बंगालिया, अनिल सांगवान, सोनू, हरिश, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हरियाणा सेपक टकरा संघ के महासचिव शमशेर सिंह सरोहा व कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने भी खिलाड़ियों को पदक जीतने पर शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें