चरखी दादरी। हर घर-हर गृहिणी योजना की जानकारी देने के लिए गांवों में जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में खाद्य एवं पूर्ति विभाग के कर्मचारी, गैस वितरण एजेंसी, बैंक अधिकारी व कॉमन सर्विस सेंटर संचालक भाग लेंगे। मौके पर योजना के तहत बीपीएल परिवारों की महिलाओं का पंजीकरण किया जाएगा। पात्र लाभार्थी महिला राशनकार्ड, परिवार पहचान पत्र, बैंक खाता की प्रति, आधार कार्ड व पहचान पत्र में पंजीकृत माेबाइल नंबर शिविर में दर्ज करवाकर अपना पंजीकरण करवा सकती हैं। शुक्रवार को शहर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम के समीप स्थित सामुदायिक भवन में शिविर सुबह 10 बजे लगेगा। संवाद