फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आठ माह बाद भी नहीं बने हैप्पी कार्ड, आवेदक दुखी

Sun, 30 Mar 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन
विज्ञापन


फोटो: 29
दादरी बस स्टैंड परिसर में खड़ीं बसें। संवाद

- दादरी जिले से 83,000 पात्र लोगों ने हैप्पी कार्ड के लिए किया है आवेदन, 17,200 आवेदकों को अब तक नहीं मिला कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गरीब परिवारों को एक हजार किलोमीटर की मुफ्त यात्रा का लाभ देने के लिए सरकार ने हैप्पी कार्ड योजना शुरू की थी। दूसरी ओर 8 माह का लंबा समय बीतने के बाद भी हैप्पी कार्ड बनकर दादरी डिपो में नहीं पहुंचे हैं। इससे आवेदक दुखी हैं। अहम बात यह है कि अगस्त में अंतिम बार हैप्पी कार्ड बनकर आए थे। उसके बाद से आवेदकों के लिए हैप्पी कार्ड की खेप नहीं पहुंची है।
हैप्पी कार्ड योजना के तहत दादरी जिले से करीब 83,000 लोग आवेदन कर चुके हैं। अगस्त तक इनमें से 65,800 के हैप्पी कार्ड बनकर दादरी परिवहन डिपो में पहुंचे थे। इसके बाद से हैप्पी कार्ड नहीं आए हैं। दूसरी ओर आवेदक लगातार बस स्टैंड के चक्कर काट रहे हैं। हैप्पी कार्ड आने के संबंध में उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को बस स्टैंड के हैप्पी कार्ड वितरण काउंटर पर पहुंचे आवेदक सतीश, सुशीला, नरेंद्र, मोनिका और दीपेश ने बताया कि उन्हें आवेदन किए तीन से चार माह हो चुके हैं। इस समय अवधि में वे करीब पांच से छह बार बस स्टैंड पर आ चुके हैं। हर बार कर्मचारी हैप्पी कार्ड न आने की बात कहकर वापस भेज देते हैं। शनिवार को वे काउंटर पर पहुंचे तो पहले की तरह जवाब मिला।
- अंतिम बार पहुंचे थे साढ़े 15 हजार कार्ड
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगस्त माह में उच्च विभाग की ओर से 15,500 हैप्पी कार्ड बनवाकर भेजे गए थे। इन कार्डाें का वितरण हो चुका है। उसके बाद से हैप्पी कार्ड की नई खेप नहीं आई है। इधर, आवेदन की संख्या लगातार बढ़ रही है। 17,200 आवेदकों को अब तक हैप्पी कार्ड नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

वर्सन:
हमने बचे हुए आवेदनकर्ताओं को हैप्पी कार्ड देने के लिए उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया है। जल्द ही हैप्पी कार्ड बनकर दादरी डिपो में पहुंच जाएंगे। उसके तुरंत बाद वितरण कर दिया जाएगा।
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें