फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना...से गूंजे मंदिर

Sat, 12 Apr 2025 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 रेस्ट हाउस ​स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
फोटो- 15
विज्ञापन


प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद

फोटो- 16 कीकरवासनी हनुमान मंदिर में पूजा करने के लिए आए भक्त। संवाद

फोटो- 17

प्राचीन हनुमान मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद



- शहर के पांच मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित हुए कार्यक्रम, भंडारे में सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। शहर में हनुमान जन्मोत्सव पर विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम व भंडारा आयोजित किया गया। इसमें शहर के साथ गांवों से भी लोगों ने आकर धार्मिक कार्यक्रम का आनंद लिया। पांच मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने यहां आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, दिनभर मंदिरों में हनुमान जी के भजन चलते रहे। श्रद्धालु छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना...आदि पर झूमते नजर आए।

सुबह 8 बजे सभी मंदिरों में हनुमान चालीसा व आरती की गई। इसके बाद 10 बजे यज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें मंदिर कमेटी सदस्यों व मौजिज लोगों ने आहुति अर्पित की। शहर में मूल रूप से कीकरवासनी हनुमान मंदिर, बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर, विश्राम गृह स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, रंगीला हनुमान मंदिर में मुख्य आयोजन रहे।
विज्ञापन




यहां पर कमेटी की ओर से भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। भगवान को भोग लगाया गया और फिर भंडारा शुरू हुआ। इनमें शहर के लगते गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे। बस स्टैंड परिसर में भी भंडारा लगाया गया। यहां यात्रियों ने प्रसाद ग्रहण किया।



शाम को मंदिरों में सत्संग किया गया। इसमें भी भक्तों की भीड़ रही। कुछ स्थानों पर मेले लगे। इसमें लोगों ने खरीददारी की। इसके अलावा, मंदिरों को लाइटों से सजाया गया है।
हनुमान जयंती पर बाबा पीर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
फोटो 03
बाबा पीर मंदिर में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। स्रोत : समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हनुमान जयंती पर कोर्ट कॉम्प्लेक्स स्थित बाबा पीर मंदिर में धार्मिक गतिविधियां आयोजित की गईं। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम बाबा पीर सेवा दल की ओर से आयोजित किया गया। इसमें पूरी, सब्जी व खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संकट मोचन हनुमान की पूजा से की गई। भक्तों ने हनुमान जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के पश्चात भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
मंदिर के प्रधान फूलचंद सोनी ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार भी स्थानीय लोगों और भक्तों का सहयोग प्रशंसनीय रहा। भंडारे में उप प्रधान शमशेर, ब्रह्मानंद शर्मा, महावीर कौशिक, कर्णवीर डिघलिया, मोनू ठुकराल, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर अशोक कुमार, कांता रानी, पप्पी शर्मा, राजपाल शर्मा, हरगोबिंद आदि का सहयोग रहा।


हनुमान जयंती पर नंदीशाला में लगाई गो सवामणी
फोटो 21
शहर स्थित नंदीशाला में सवामणी लगाने पहुंचे अग्रवाल समाज के लोग। स्रोत : संगठन

चरखी दादरी। अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से हनुमान जयंती पर स्थानीय नंदीशाला में गोवंश के लिए सवामणी लगाई गई। इसमें गोवंशों को गेहूं, दलिया, घी, गुड़ का मीठा दलिया खिलाया गया। इसके बाद श्रद्धालु रेस्ट हाउस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और वहां हनुमान जी की पूजा की। इस अवसर पर अग्रवाल सभा प्रधान पवन गुप्ता, विनोद जैन, रविंद्र गुप्ता, राकेश गुप्ता, संजीव मडिया, विनोद गुप्ता, अंकुश गुप्ता, बलराम गुप्ता व संजय गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद




रात 12 बजे केक काटकर मनाया हनुमान जी का जन्मदिन
फोटो 24 कांहड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत करतीं कलाकार रजनी जांगड़ा। संवाद
फोटो 25 कांहड़ा गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
कांहड़ा के मंगलदास डोभा मंदिर परिसर में सजाया गया बालाजी महाराज का दरबार
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। हनुमान जयंती पर कांहड़ा के मंगलदास डोभा मंदिर परिसर में बालाजी महाराज का दरबार सजाकर जागरण किया गया। इस दौरान कलाकारों ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का आयोजन कांहड़ा के ग्रामीणों की ओर से किया गया। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी आयोजित किया गया। इससे पहले रात 12 बजे केक काटकर हनुमान जी का जन्मदिन मनाया गया। जागरण में लोक गायक सुरेश बेरला, सुरेश गोपालवास, अशोक, ज्योति, आरती शर्मा, बबली वर्मा, पूजा, रजनी जांगड़ा, मुकेश कांहड़ा आदि कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए।
आयोजन में महाराज शमशेर दास, सरपंच लीलाराम, पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी, रामनिवास मास्टर, आनंद फोजी, रघवीर, राजेश, प्रोफेसर सविता श्योराण व महावीर शर्मा आदि मौजूद रहे।

हनुमान की भक्ति संकटों से पार पाने का सबसे आसान जरिया : महंत अभय
फोटो 32
हनुमान जयंती पर नरसिंहवास में आयोजित कीर्तन में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत : समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। चाहे कोई भी युग हो, अगर हमें सभी संकटों से पार पाना है तो चिरंजीवी भगवान हनुमान की भक्ति से बड़ा कोई मार्ग नहीं है। कलयुग में तो इन्हें जागृत देव की उपाधि मिली हुई है। लेकिन, इनकी साधना में सत्य का साथ व समस्त प्राणी जगत के लिए कल्याण की भावना समाहित होनी चाहिए। ये बातें गांव नरसिंहवास गांव में बाबा जमना गिरी डेरा में हनुमान जन्मोत्सव अवसर पर आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के दौरान मंदिर महंत बाबा अभय गिरी जी ने कहीं।
प्रवचन के माध्यम से उन्होंने हनुमान जन्मोत्सव पर्व पर प्रकाश डाला। बताया कि पिछले अनेक वर्षों से मंदिर परिसर में हनुमान जन्मोत्सव पर सालाना कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम की देखरेख भगवान परशुराम युवा संगठन सेवक संघ ने संभाली। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने कीर्तन व भजन के माध्यम से बाबा की महिमा का गुणगान किया गया। प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ।
चिकित्सा शिविर में 267 मरीजों ने उठाया लाभ
फोटो 29 मकड़ाना में आयोजित चिकित्सा शिविर में व्यक्ति की नेत्र जांच करते विशेषज्ञ। स्रोत : संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। हनुमान जयंती पर मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन की ओर से मकड़ाना, मकड़ानी, घसोला, आदमपुर डाढी गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए। इनकी अध्यक्षता लज्जाराम, मनफूल, विकास शर्मा व हरजीत शास्त्री ने की जबकि मुख्य अतिथि अनमोल शर्मा, राजेश बजाड व नीटू चाहार रहे। शिविर में संतोष, साक्षी, पवन, अमोल भटनागर, बलदेव आर्या और सहयोगियों ने 267 मरीजों की नेत्र और सामान्य रोगों की जांच करते हुए दवा का वितरण किया।
विज्ञापन

इसके अलावा, बीपी, शुगर, हड्डियों के टेस्ट किए गए। संगठन युवा विंग अध्यक्ष अनिल साहू ने आयोजन में सहयोग के लिए टीम का आभार जताया। इस मौके पर ओमप्रकाश, संदीप, ओमपाल, निर्जन, गोपाल, मनजीत, ब्रह्मदेव व जोगिंद्र चाहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें