चरखी दादरी। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक, प्री-मैट्रिक व टॉप क्लास एजुकेशन स्कॉलरशिप योजना चलाई जा रही हैं। इसके तहत उनको छात्रवृत्ति प्रदान करने का प्रावधान है। उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को scholarships.gov.in पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इसकी अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। ब्यूरो