सोनीपत में 9 फरवरी को आयोजित होगी हाॅफ मैराथन, खेल विभाग ने खिलाड़ियों से मांगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सोनीपत के मुरथल में 9 फरवरी को राज्यस्तरीय हाॅफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें सीनियर आयुवर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
जिला खेल अधिकारी संधुबाला ने बताया कि मैराथन 21.5 किलोमीटर की रहेगी। इसके अलावा दो दौड़ इवेंट भी होंगी। इनमें एक 10 किलोमीटर और दूसरी 5 किलोमीटर दौड़ शामिल रहेगी। इसमें विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीएम नायब सैनी शिरकत करेंगे और विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इसमें भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी सोनीपत हाफ मैराथन की साइट पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। विभाग की ओर से पंजीकरण की अंतिम तिथि अभी जारी नहीं की गई है।। इसलिए खिलाड़ी जल्द पंजीकरण करवाएं।