फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तेज बारिश के साथ गिरे ओले, अनाज मंडी में रखी लगभग 107112.5 क्विंटल गेहूं एवं सरसों की फसल भीगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में बुधवार दोपहर बाद तेज बारिश के साथ ओले गिरे। जिससे मंडी में खुले में रखे गेहूं व सरसों की लगभग 1,07,112.5 क्विंटल भीग गई है। उठान प्रक्रिया धीमी होने के चलते अनाज खुले में रखा था। सरसों की 1,83,640 क्विंटल व गेहूं की 30585 क्विंटल गेहूं की फसल का उठान नहीं हुआ। इसमें करीब एक लाख दस हजार क्विंटल फसल टीन शेड से बाहर रखी होने के कारण भीग गई।
विज्ञापन

इसके अलावा बारिश से शहर के विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। इस बेमौसम की बारिश ने नगर परिषद एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की पोल खोल कर रख दी। शहर में करीब 12 एमएम बारिश हुई। वहीं बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। करीब एक हफ्ते से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।
बता दें कि 11 व 12 मई को दो दिन के लिए प्रदेश सरकार ने सरसों की खरीद फिर से शुरू की थी। इस दो दिनों में करीब सवा लाख क्विंटल सरसों की खरीद की गई थी। इस सरसों की फसल का उठान नहीं हो सका था। वहीं पिछले एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा था। बुधवार को मौसम में अचानक आए बदलाव से दोपहर तीन बजे के करीब आसमान में बादल छा गए। इसके थोड़े समय बाद बारिश शुरू हो गई। हवा के दबाव के साथ ओले भी गिरे। बारिश के साथ करीब 20 मिनट तक ओले गिरे। बारिश रुकने के बाद मौसम खुशगवार हो गया। शहर में करीब 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से शहर में सीवर बैक मार गए। सीवर लाइनें ठप हो गई। निचले भागों में जलभराव होने से परेशानी हुई। बस स्टैंड रोड, रेलवे रोड,पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, लाजपतराय चौक, किला मैदान रोड, जांगड़ा मार्केट, रोहतक रोड सहित विभिन्न भागों में जलभराव हो गया। सीवर लाइनें बैक मारने से पानी की निकासी नहीं हो सकी। कई भागों में दुकानों के सामने पानी भरने से परेशानी हुई।
विज्ञापन


तापमान में दर्ज की गई गिरावट
बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया। अधिकतम तापमान 40.5 व न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह से ही पूर्वी हवाओं का दबाव बना हुआ था। दोपहर बाद शहर के पश्चिमी छोर से आसमान में बादल छाए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ओले भी गिरे। मौसम विभाग से डॉक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि वीरवार को भी हल्की बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं।
ओलों से फसलों में नुकसान की आशंका
बारिश के साथ ओले गिरने से कपास के छोटे पौधों में नुकसान होने का अनुमान है। ओलों से पौधे की पत्तियां झड़ने एवं तना टूटने की आशंका है। सब्जी की खेती में भी ओलों से नुकसान का अनुमान है। जिन किसानों ने कपास की ताजा बिजाई की थी उसके अंकुरित होने के आसार कम हो गए हैं क्योंकि जैसे ही धूप खिलेगी तो जमीन की ऊपरी सतह कठोर हो जाएगा जिससे सभी पौधे अंकुरित होना मुश्किल हो जाएगा।
नहीं तपेगा नौतपा
क्षेत्रीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 25 मई से नौतपा शुरू हो जाता है। इन नौ दिनों में गर्मी अपने चरम पर होती है। लेकिन इस बार नौतपा में भीषण गर्मी पड़ेगी इसकी आशंका कम ही है। 23 से 26 तक फिर सशक्त मौसम प्रणाली बनने की संभावना है। 24 से 26 तक अंधड़, हलकी मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन बीच में छोड़कर फिर अंधड़ एवं हलकी मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें