फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हैफेड ने किसानों को किया 305.68 करोड़ का भुगतान

Wed, 08 May 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले की मंडियों और खरीद केंद्रों पर सरसों और गेहूं की उपज बेचने वाले 26,012 किसानों के खातों में हैफेड की ओर से 305.68 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। जिले से 4.84 लाख क्विंटल सरसों गोदामों में पहुंची है। इसकी एवज में 23,704 किसानों के खातों में 278.35 करोड़ का भुगतान किया गया है। वहीं गेहूं बेचने वाले 2,308 किसानों के खातों में भी 27.33 करोड़ की राशि हैफेड की ओर से डाली जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले की दादरी और बाढड़ा मंडी समेत झोझूकलां केंद्र पर सरसों की खरीद एक अप्रैल से शुरू हुई थी। जिले में सरसों की खरीद बंद हो चुकी है और उठान जारी है। वहीं, गेहूं की खरीद और उठान प्रक्रिया अभी चल रही है। इस सीजन में दादरी जिले की दो मंडियों और एक खरीद केंद्र पर रिकॉर्ड 9.62 लाख क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। एजेंसी ने कुल 5.12 लाख क्विंटल सरसों की उठान करवा दिया है जबकि 4.50 लाख क्विंटल सरसों अब भी मंडियों में पड़ी है।
पांच केंद्रों पर सात मई की सुबह तक 3.70 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हुई, जिसमें से एजेंसी ने 3.28 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा है। हैफेड ने 1.16 लाख क्विंटल गेहूं की एवज में 2,308 किसानों के खातों में 27.33 करोड़ का भुगतान किया है। खरीदे गए गेहूं में से एजेंसी 1.82 लाख क्विंटल की उठान करवा चुकी है जबकि 1.46 लाख क्विंटल की उठान अभी बाकी है।
विज्ञापन


- तीनों केंद्रों पर सरसों खरीद और उठान की ये है स्थिति
दादरी मंडी में इस सीजन के अंदर 5.90 लाख क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। एजेंसी यहां से 3.41 लाख क्विंटल की उठान करवा चुकी है जबकि 2.49 लाख क्विंटल सरसों यहां पड़ी है। बाढड़ा मंडी में 2.21 लाख क्विंटल सरसों की खरीद हुई है जिसमें से एजेंसी 98,000 क्विंटल की उठान करवा चुकी है और 1.23 क्विंटल सरसों मंडी में पड़ी है। झोझूकलां केंद्र पर 1.50 लाख क्विंटल सरसों खरीदी गई और इसमें से 73,000 क्विंटल की उठान हो चुकी है।



पांचों केंद्रों पर गेहूं की आवक और खरीद की स्थिति

दादरी मंडी में सात मई की सुबह तक 1.45 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हुई जिसमें से 67,000 क्विंटल की उठान हो चुकी है। बाढड़ा में 61,890 क्विंटल, बौंदकलां में 1.02 लाख क्विंटल, झोझूकलां में 12486 क्विंटल और छपार में 48,000 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। जिले के पांचों केंद्रों पर 3.70 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। इसमें से 1,181 लाख क्विंटल गेहूं की उठान हुई है जबकि अभी मंडियों से 1.46 लाख क्विंटल की उठान बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें