हांसी में नरेश यादव को सरोपा भेंट कर स्वागत करते गुरुद्वारा प्रबंधक और समिति के सदस्य।
हांसी। बाबा बंदा बहादुर गुरुद्वारा से लेकर बाजार में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें जनसेवक नरेश यादव के नेतृत्व में काफी लोग शामिल हुए। प्रभात फेरी के बाद नगर कीर्तन भी किया गया। गुरु गोविंद के जीवन का वर्णन करते हुए उन्हें समाज के कार्याें के लिए प्रेरित किया गया। गुरुद्वारा प्रधान सुभाष गिरधर ने नरेश यादव को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर नगर परिषद प्रधान प्रवीण एलावादी,परमहंस श्री योग दरबार के प्रधान आत्म प्रकाश बत्रा उपस्थित रहे।
इस मौके पर नरेश यादव ने कहा कि हर व्यक्ति को सामाजिक कार्याें के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थानों पर आकर मन को शांति व सुकून मिलता है। मंदिर, गुरुद्वारे,गोशाला हमें संस्कार प्रदान करने वाले स्थान हैं। हर एक व्यक्ति को अपना कुछ समय धार्मिक कार्याें के लिए भी निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए सच्चे मन से कार्य करना चाहिए। हांसी के विकास के लिए कृत संकल्प हूं। अपने कर्त्तव्य को पूरा करने के लिए दिन रात जुटेंगे। सामाजिक-धार्मिक संगठनों का पूरा सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने समर्थकों के साथ केक काटा। इस मौके पर रामस्वरूप गिरधर, पप्पू चुघ ,राजेश रेवड़ी, अजय कुकरेजा, सुभाष ग्रोवर, संजय रखेजा, सतीश, विनोद जैन, घनश्याम नागपाल, पूर्व जिला पार्षद कुलदीप यादव, संजय टुटेजा, सोनू पपनेजा व राजू बत्रा भी उपस्थित रहे।