फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: साहसिक गतिविधि शिविर के लिए दादरी जिले का जत्था रवाना

Sun, 17 Mar 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
साहसिक गतिविधि शिविर के लिए जत्थे की बस को झंडी दिखाकर रवाना करते प्राचार्य सुरेश कुमार। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से मेधावी विद्यार्थियों के लिए 17 से 21 मार्च तक मनाली में साहसिक गतिविधि शिविर का आयोजन किया गया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रभारी एपीसी बलवान सिंह ने बताया कि विभिन्न सरकारी स्कूलों के सातवीं और आठवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को साहसिक और प्रकृति अध्ययन लिए शिविर में भेजा जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों में साहसिक वृत्ति का विकास करना है, ताकि वे पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ सकें। उन्होंने बताया कि शनिवार को 23 लड़के, 23 लड़कियां, दो महिला और दो पुरुष शिक्षकों का जत्था रवाना हुआ। प्राचार्य सुरेश यादव, प्राचार्य नरेश तोमर, प्राचार्य शीला ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया।
इस दल में शामिल शिक्षक और विद्यार्थी प्रकृति का महत्व जानेंगे और अपनी साहसिक प्रवृत्ति का प्रदर्शन देंगे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नवीन नारा ने कहा कि यह शिविर प्रतिभागियों को साहसिक वातावरण प्रदान करने के साथ प्रकृति के प्रति जागरूकता भी लाएगा। इस तरह के साहसिक कार्य उन्हें अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और इससे उनका सर्वांगीण विकास भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें