फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राउंड रिपोर्ट ः भागवी में 15 दिन में 25 लोगों की मौतें, अब दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव भागवी में लोग लगातार दम तोड़ रहे हैं। मई के 15 दिनों में 25 ग्रामीणों की मौत हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीण खौफजदा हैं। हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग ने 15 दिनों में भागवी गांव के चार लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत होने की पुष्टि की है। इतना ही नहीं, गांव में ऐसे भी परिवार हैं, जिन्होंने एक सप्ताह के अंदर चार सदस्य खो दिए हैं। ग्रामीण जिला प्रशासन के प्रबंधों से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि गांव में लगातार मौतें हो रही हैं, लेकिन अब तक गांव को सैनिटाइज तक नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन

भागवी गांव की आबादी करीब आठ हजार से अधिक है। गांव में उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, जो केवल एक कमरे में चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यहां स्वास्थ्य सेवाएं पर्याप्त नहीं हैं। गांव में लगातार मौतें हो रही हैं, लेकिन अब तक न स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची है और न ही पंचायत विभाग ने गांव को सैनिटाइज करवाने की व्यवस्था की है। सरपंच प्रतिनिधि लोकराम ने बताया कि 15 दिनों में छह महिलाएं और 19 पुरुष दम तोड़ चुके हैं। इनमें से चार संक्रमितों की मौत कोरोना से होने की पुष्टि हुई है, जबकि बाकी लोगों की मौत के कारणों पर संशय है।
ग्रामीणों का कहना है कि वे पंचायत विभाग के अधिकारियों से कई बार गांव को सैनिटाइज करवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन 16 मई की दोपहर तक टीम गांव में नहीं पहुंची थी। गांव के मौजिज लोगों ने बताया कि लगातार हो रही मौतों से ग्रामीण दहशत हैं और ज्यादातर ग्रामीण घरों से बाहर आने में भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

सैंपल देने के लिए लोगों का आगे नहीं आना स्थिति को बना रहा गंभीर
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार शुरुआत में ही लक्षण नजर आने पर ग्रामीण कोरोना जांच करवाने के लिए आगे नहीं आ रहे। स्थिति ज्यादा खराब होने पर ही वे अस्पताल पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों की यह लापरवाही भी स्थिति को और गंभीर बना रही है।
इन 25 लोगों की हुई पिछले 15 दिनों में मौतें
सरपंच प्रतिनिधि लोकराम के अनुसार 15 दिनों में गांव में 25 मौतें हुई हैं। इनमें सोना देवी, देवी सिंह, इंद्रावती, राजेश, अभेराम, राजवीर, राजेंद्र, फुले, सुखबीर, रावत, सुंदर, सत्यनारायण, रामेश्वर, तन्नू, अंकोर, सूबे सिंह की पत्नी, युद्धवीर, महेंद्र, अनूप की पत्नी, पूर्ण, सज्जना, सुमन, चांद व रामकरण आदि शामिल हैं।
सात दिन में चार मौतें होने से टूटा परिवार
भागवी गांव में एक परिवार ऐसा भी है, जिसने सात दिन में परिवार के चार सदस्य गंवाए हैं। इनमें 60 वर्षीय रिटायर्ड सूबेदार, उनकी 80 वर्षीय मां, 23 वर्षीय पुत्रवधु और 65 वर्षीय चचेरा भाई शामिल है। चार मौतों से इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है, जबकि अन्य परिजनों के स्वास्थ्य की भी ग्रामीणों को चिंता बनी है।
वर्जन::
भागवी को तुरंत प्रभाव से सैनिटाइज करवाने के आदेश मैंने दे दिए हैं। पंचायत विभाग की टीम गांव को सैनिटाइज करेगी। इसके अलावा हालातों का जायजा लेने के लिए एसडीएम को भी मौके पर भेजूंगा। ग्रामीणों से भी अपील है कि लक्षण नजर आते ही वे कोरोना जांच करवाने के लिए सैंपल दें, ताकि समय रहते उपचार शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

- राजेश जोगपाल, डीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें