फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से गिरी ग्रिल, दबने से मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। महेंद्रगढ़ चौक के समीप ट्रक की टक्कर से वर्कशॉप में खड़े एक अन्य वाहन की ग्रिल (बॉडी) गिर गई और इसके नीचे दबने से मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक शोएब राजस्थान के भरतपुर जिले का रहने वाला था। मृतक के मामा के बयान पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिटी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मेवात के मुंडहेता निवासी शाहिद ने बताया कि वह करीब ढाई माह से दादरी में एक वर्कशॉप पर काम करता है। शाहिद ने बताया कि उसके दो भांजे राजस्थान के भरतपुर जिले के नौगांवा निवासी शोएब और पलवल के छांपसा निवासी अली भी उसके साथ काम करते थे। 18 जुलाई को वे तीनों काम कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक चालक वहां आया। उसने वर्कशॉप में खड़ा करने के लिए ट्रक को बैक किया तो दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से वहां पहले से खड़े ट्रक की ग्रिल नीचे गिर गई और उसका भांजा शोएब उसके नीचे दब गया। शोएब ने बताया कि वह भांजे को सिविल अस्पताल ले गया और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। सोमवार शाम उपचार के दौरान पीजीआई में उसके भांजे की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस टीम पीजीआई पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें