डोहका हरिया में आयोजित क्रिकेट मुकाबले की विजेता टीम।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कवयित्री महादेवी वर्मा की जयंती पर गांव डोहका हरिया के क्रिकेट ग्राउंड में मैत्रीपूर्ण मैच का आयोजन किया गया। मैच डोहका हरिया ग्रीन क्लब और रेड क्लब के बीच मैच खेला गया और इसका शुभारंभ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दादरी शाखा प्रबंधक संदीप सांगवान ने किया। अंत में डोहका ग्रीन क्लब ने मुकाबला अपने नाम किया। इससे पहले मैच का शुभारंभ करवाते हुए संदीप सांगवान ने कहा कि खेल मनुष्य को हर क्षेत्र में मजबूत बनाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाने के बाद टॉस करवाया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन क्लब की टीम ने 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 111 रन बनाए। उसके जबाब में रेड क्लब की टीम 5 विकेट खोकर 107 रन बना पाई और ग्रीन क्लब ने चार रन से मैच अपने नाम किया। ग्रीन क्लब के खिलाड़ी मनोज ने 2 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए और इससे पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रन का योगदान दिया। आलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत उसे मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। अंपायर की भूमिका कोच संजय ने निभाई। अंत में संदीप सांगवान ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रवीण, विद्यानंद, बलिया, प्रवीण, संजीव, सुनील, सुमित, कुनाल, प्रीतम आदि मौजूद रहे।